लगा ‘उरी..’ से बेहतर शुरुआत होगी : मानसी

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री व गायिका मानसी पारेख का मानना है कि बॉलीवुड में उनके सफर की शुरुआत ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ से होना अच्छी बात रही।

अभिनेत्री कई विज्ञापनों और टीवी शो ‘सुमित संभाल लेगा’ में नजर आ चुकी हैं।

मानसी ने एक बयान में कहा, “मैंने ‘उरी..’ करने का निश्चय किया क्योंकि मुझे किरदार बहुत प्रभावी लगा। चूंकि, इसके पहले मैंने कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं की थी तो मुझे लगा कि इससे बेहतर शुरुआत होगी।”

फिल्म इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई। इसमें विक्की कौशल, यामी गौतम और मोहित रैना भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493