अमेरिका, उत्तर व दक्षिण कोरिया संयम बरतें : चीन (लीड-1)

मनीला, 6 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया, अमेरिका और दक्षिण कोरिया को संयम बरतना चाहिए और कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कम करने के लिए सही तरीका चुनना चाहिए।

वांग की यह टिप्पणी आसियान शिखर सम्मेलन से इतर उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्र री योंग-हो से मुलाकात के दौरान आई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वांग ने चीन के सिद्धांतों व उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दे का हवाला देते हुए कहा कि इस क्षेत्र की स्थिति बेहद संवेदनशील और जटिल है, जिससे चीन व उत्तर कोरिया के संबंधों पर असर पड़ा है।

मंत्री ने प्रायद्वीप की मौजूदा स्थिति को संकट के करीब आने की बात कहते हुए कहा कि यह एक अहम बिंदु है।

चीन के विदेश मंत्री ने उत्तर कोरिया से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्पों का उल्लंघन नहीं करने का आह्वान किया, जबकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया से प्रायद्वीप में तनाव कम करने का आग्रह किया।

इससे पहले दिन में मंत्री ने कहा था कि उत्तर कोरिया के परमाणु व मिसाइल कार्यक्रम के खिलाफ प्रतिबंध और छह पक्षीय वार्ता की बहाली दोनों महत्वपूर्ण हैं और इन्हें उपेक्षित नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होने के नाते एक निष्पक्ष व उद्देश्यपूर्ण रुख रखता है और संकल्प को अपनाने की प्रक्रिया में एक जिम्मेदारी भरा व रचनात्मक भूमिका निभाता है।

मंत्री ने कहा कि प्रतिबंध जरूरी है, लेकिन वह अंतिम लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रमुख उद्देश्य संबंधित पक्षों को बातचीत की मेज पर लाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493