दिल्ली : घर में मृत मिला 19 वर्षीय युवक

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक 19 वर्षीय युवक को उसके घर में पंखे से लटकता पाया गया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि पड़ोसियों ने इमारत से बदबू आने पर इसकी शिकायत की।

पुलिस उपायुक्त मिलिंद महादेव दुम्बेरे ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार शाम पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में युवक अपने कमरे में मृत पाया गया। घर में उस दौरान कोई भी नहीं था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दुम्बेरे ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493