अमेरिका : एनबीए चैंपियनशिप परेड के बाद गोली चली, किशोरी घायल

क्लीवलैंड पुलिस विभाग ने ट्विटर पर बताया कि पीड़िता के पैर में गोली लगी है और इस आरोप में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की उम्र 13 वर्ष है।

पुलिस इस गोलीबारी में शामिल दूसरे संदिग्ध की तलाश कर रही है। यह गोलीबारी परेड के खत्म होने के कुछ ही मिनट बाद हुई। परेड में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी वू लेई ने बताया, “सभी लोग अपने घरों की ओर लौट रहे थे कि तभी मैंने लगातार छह गोलियों की आवाज सुनी। जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो भारी भीड़ मेरी ओर आ रही थी।”

अमेरिका में गोलीबारी की यह घटना फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में हुए गोलीकांड के ठीक 10 दिन बाद हुई है जब एक लोकप्रिय एलजीबीटी नाइट क्लब में एक व्यक्ति ने 49 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और 50 से अधिक लोगों को घायल कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493