केरल का लक्ष्य 2024 ओलम्पिक में स्वर्ण

तिरुवनंतपुरम, 23 जून (आईएएनएस)। केरल चाहता है कि 2024 में होने वाले ओलम्पिक खेलों में उसका कोई एथलीट स्वर्ण पदक जीते।

केरल के खेल मंत्री ईपी जयराजन ने गुरुवार को यह बात कही।

जयरामन ने कहा, “खेलो को आम लोगों में लोकप्रिय बनाना होगा। हम चाहते हैं कि 2024 ओलम्पिक में हमारे राज्य का कोई एथलीट स्वर्ण पदक जीते। यह हमारा लक्ष्य है।”

जयरामन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य खेल परिषद की अध्यक्ष अंजू बॉबी जार्ज ने अपनी 12 सदस्यीय टीम के साथ इस्तीफा दे दिया।

जयरामन ने इसे लेकर खुशी जाहिर की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493