शिकागो, 23 जून (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन चिली ने गुरुवार को कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण के सेमीफाइनल में कोलंबिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
चिली के लिए चार्ल्स अरानग्वेज ने सातवें मिनट और जोस फुएनजालिडा ने 11वें मिनट में गोल किए।
फाइनल में चिली की टक्कर अर्जेटीना से होगी। पिछले संस्करण में भी चिली और अर्जेंटीना के बीच फाइनल खेला गया था जिसमें चिली ने जीत हासिल की थी।
अर्जेटीना ने सेमीफाइनल में अमेरिका को हरा फाइनल में प्रवेश किया था।
तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ में कोलंबिया की टक्कर अमेरिका से होगी।
तूफान के कारण मैच में कई बार बाधा आई। इसी कारण दूसरे हाफ की शुरुआत दो घंटे देर से हुई।
dharmpath.com dharmpath