अमेरिका ओपन : प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल

न्यूयॉर्क, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपनी अच्छी फॉर्म को बनाए रखते हुए साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी नडाल ने अर्जेटीना के खिलाड़ी लियोनाडरे मायेर को पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

तीन घंटे और 16 मिनट तक लंबे चले इस मुकाबले में नडाल ने 59वीं विश्व वरीयता प्राप्त मायेर को 6-7 (3-7), 6-3, 6-1, 6-4 से मात दी।

मैच के बाद एक बयान में नडाल ने कहा, “मेरे सारे मैच काफी मुश्किल थे और मैं इनमें जीत हासिल कर काफी खुश हूं। मैंने इस मैच में मानसिक रूप से अंतिम पल तक संघर्ष किया है।”

पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में नडाल का सामना यूक्रेन के खिलाड़ी एलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493