अमेरिका का विमान ऐतिहासिक दौरे पर वियतनाम पहुंचेगा

हनोई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी नौसेना का विमान वियतनाम युद्ध के चार दशक से भी लंबे समय बाद सोमवार को वियतनाम में लंगर डालेगा।

सीएनएन के मुताबिक, यूएसएस कार्ल विंसन की इस चार दिवसीय यात्रा में 5,000 नाविक और चालक होंगे। इस यात्रा को दो पूर्व दुश्मन राष्ट्रों के बीच उभरती दोस्ती को और गहरा करने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

यह 95,000 टन वजनी जहाज वियतनाम के डा नांग बंदरगाह से दो समुद्री मील दूर लंगर डाल सकता है, जो 1975 में समाप्त हुए युद्ध में एक प्रमुख युद्धस्थल था।

कुछ अमेरिकी नाविक जहरीले पदार्थ ‘एंजेट ऑरेंज’ के पीड़ितों के केंद्र का भी दौरा करेंगे। अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के दौरान जंगलों को नष्ट करने के लिए इस जहरीले रसायन का इस्तेमाल किया था।

सीएनएन के मुताबिक, वियतनाम के साथ अमेरिकी सैन्य संबंध 2016 से गहरे हुए हैं, जब तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वियतनाम में अमेरिकी हथियारों पर लगी दशकों पुरानी पाबंदी हटा दी थी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन में भी वियतनाम के साथ सैन्य सहयोग जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493