मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। देश के पहले डिजिटल रियलिटी शो ‘द रीमिक्स’ बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है।
देश के इस अनोखे शो के लिए कई हजार लोगों ने अपना टैलेंट दिखाया है लेकिन कुछ चुनिंदा प्रतियोगी ही अपनी प्रतिभा से प्रभाव डालने में कामयाब रहे।
राजधानी दिल्ली से कई प्रतिभाशाली लोगों ने अपनी गायिकी और डीजे का हुनर दिखाया लेकिन केवल चार लोग इस शो मे अपनी जगह बनाने में सफल रहे।
‘द रीमिक्स’ अमेजन प्राइम ऑरिजिनल का पहला अनस्क्रिप्टेड शो है, जहां डीजे और गायक एक-दूसरे के साथ मुकाबला करते हुए नजर आएंगे। 9 मार्च, 2018 से शुरू होने वाला इस शो में 10 एपिसोड होंगे, जिसमें हर सप्ताह एक नया एपिसोड दिखाया जाएगा।
इसमें सुनिधि चौहान, संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी और दर्शकों के पसंदीदा डीजे न्यूक्लिया द्वारा जज की भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath