अमेरिका का 50 फीसदी टैरिफ आज से लागू

नई दिल्ली-भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर आज से 50% टैरिफ लगेगा। इससे पहले यह दर 25 फीसदी थी। जिससे भारत के एक्सपोर्ट सेवाओं पर भारी नुकसान होगा। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारत के तकरीबन 5.4 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट को प्रभावित कर सकता है।

अधिक टैरिफ के कारण अप्रैल 2027 तक भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट 7.5 लाख करोड़ से घटाकर 4.3 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। दरअसल ये टैरिफ अमेरिका को भेजे जाने वाले भारतीय प्रोडक्ट्स का करीब 66% हिस्सा कवर करता है। वहीं 50 फीसदी टैरिफ से अमेरिका में बिकने वाले ज्वेलरी फर्नीचर कपड़े और सीफूड जैसे भारतीय उत्पाद महंगे हो जाएंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493