जम्मू के डोडा में बादल फटने से 5 की मौत,

जम्मू-कश्मीर-लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. मंगलवार (26 अगस्त) को डोडा जिले में बादल फटने की घटना सामने आई, जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. घटना की पुष्टि डोडा के डीसी हरविंदर सिंह ने की है.

प्रभावित इलाका सड़क मार्ग से कटा हुआ है, जहां तक पहुंचने के लिए 40-50 मिनट पैदल सफर करना पड़ रहा है. इस कारण राहत और बचाव कार्य में बड़ी चुनौतियां सामने आ रही हैं. प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हैं.

डोडा प्रशासन के मुताबिक, इलाके में तीन दिन से भारी बारिश हो रही है. सोमवार की रात भी भारी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान दो जगहों — चरवा और मरम्मत में बादल फटे, जिससे तीन फुटब्रिज बह गए और कई घरों को नुकसान हुआ. वहीं, चिनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है.

लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और पत्थरों के गिरने के कारण जंगलगवार नाले पर एनएच-244 (डोडा–किश्तवाड़) का सड़क मार्ग पूरी तरह से बह गया है. डोडा के कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि सड़क बहाली तक यात्रा से बचें.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493