अमेरिका की आक्रामक गतिविधियों से बचाव में मदद करें पुतिन : सूडान

मॉस्को, 24 नवंबर (आईएएनएस)। सूडान के राष्ट्रपति ने अपनी रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से अमेरिका की आक्रामक गतिविधियों से बचाव के लिए मदद करने की अपील की।

पुतिन से इस बैठक के दौरान उमर अल-बशीर ने अमेरिका पर दक्षिण सूडान को अलग करने का आरोप लगाया, जिसे 2011 में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने अलग देश घोषित कर दिया था।

अल बशीर ने कहा, “अंत में क्या हुआ, हमारा देश दो टुकड़ों में बंट गया, जिससे स्थिति और बदत्तर हुई। हमें अमेरिका के इन आक्रामक गतिविधियों से सुरक्षा की जरूरत है।”

अल बशीर देश में पिछले लगभग 30 वर्षो से सत्ता में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493