अमेरिका की रियो ओलम्पिक टीम की घोषणा

वाशिंगटन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की ‘टीम यूएसए’ ने अगले माह होने वाले रियो ओलम्पिक-2016 के लिए अपने 126 ‘ट्रैक एंड फील्ड’ दल की घोषणा कर दी है। इस दल में पांच ओलम्पिक विजेता एथलीट भी शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस दल में पांच ओलम्पिक विजेताओं में लंदन-2012 के स्वर्ण पदक विजेता एश्टन एटन, एलीसन फेलिक्स (चार गुना 400 मीटर रिले रेस), ब्रिटनी रीसे (लंबी कूद), क्रिश्चिन टेलर (ट्रिपल जंप) और जेन सुहर (पोल वॉल्ट) शामिल हैं।

‘टीम यूएसए’ में पांच विश्व विजेता शामिल हैं और कई पूर्व ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता भी हैं, जिसमें धावक जस्टिन गाटलिन भी शामिल हैं।

इस टीम में 84 एथलीट ऐसे भी हैं, जो पहली बार ओलम्पिक में हिस्सा ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493