नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बहाल करने का सर्वोच्च न्यायालय का फैसला पार्टी केलिए किसी तरह का झटका नहीं है।
भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने कहा, “यह भाजपा के लिए झटका नहीं है। अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट प्रदेश कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों के कारण था।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक गुट पार्टी नेतृत्व से अलग हो गया था। भाजपा का उससे कोई लेना देना नहीं है।
शर्मा ने कहा, “यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कांग्रेस में नेतृत्व का संकट है। अरुणाचल प्रदेश संकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराना अनुचित होगा।”
उनकी यह प्रतिक्रिया अरुणाचल प्रदेश में बर्खास्त मुख्यमंत्री नबाम तुकी की कांग्रेस सरकार बहाल करने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद आई। न्यायालय ने राज्य के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा के दिसंबर 2015 में विधानसभा का सत्र तय समय से पहले बुलाने के निर्णय को असंवैधानिक करार देते हुए निरस्त कर दिया।
dharmpath.com dharmpath