अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयनुसार सुबह 7.02 बजे आया। भूकंप का केंद्र ओक्लाहोमा राज्य के पॉनी शहर से 14.4 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में था। भूकंप के झटके कनसास, मिसूरी, अरकनसास और टेक्सास में भी महसूस किए गए।
‘द ओक्लाहोमा’ की वेबसाइट के अनुसार, राज्य की गर्वनर मैरी फॉलिन ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि आपातकालीन प्रबंधन विभाग के कर्मी शहर के अंदर और आसपास नुकसान का सर्वेक्षण कर रहे हैं।
ओक्लाहोमा के परिवहन विभाग ने बताया कि भूकंप केंद्र के 48 किलोमीटर के दायरे में स्थित पुलों को कई नुकसान नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath