पटना, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार पुलिस ने वैशाली जिले में एक पालतू कुत्ते को कथित तौर पर जहर देकर मारने की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
थाना प्रभारी सुबोध कुमार मिश्रा ने रविवार को बताया कि घोषवार गांव की चंदा देवी ने दूसरे गांव के इंद्रदेव दास के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया और आरोप लगाया कि दास ने बदला लेने के लिए उनके कुत्ते को जहर देकर मार दिया, क्योंकि उसने कथित तौर पर उनकी गाय को काट लिया था।
चंदा देवी ने कहा कि उनका पालतू कुत्ता ‘टॉमी’ उनके लिए बेटे की तरह प्यारा था।
मिश्रा के अनुसार, “चंदा देवी ने कहा कि दास ने गत सप्ताह उनके कुत्ते पर अपनी गाय को काटने का आरोप लगाया था। लेकिन यह सच नहीं है, क्योंकि उस समय ‘टॉमी’ उनके साथ था और घर से बाहर नहीं गया था।”
मिश्रा ने कहा कि कुत्ते के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है और इस मामले में कोई कार्रवाई शुरू करने से पहले जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
कुत्ते की मौत से दुखी चंदा देवी के घर में खाना तक नहीं बना है। उनके परिवार ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
dharmpath.com dharmpath