शी ने ब्रिक्स देशों से ‘ग्लोबल गवर्नेस’ में सुधार का आह्वान किया

शी ने जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिक्स नेताओं के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि ब्रिक्स देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका को जी 20 के फ्रेमवर्क तहत संचार और समन्वय को बढ़ावा देना चाहिए।

शी ने ब्रिक्स के सदस्यों से अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक के गवर्नेस में संरचनात्मक सुधार को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

शी ने कहा कि पांचों ब्रिक्स देशों को बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के लिए काम करना चाहिए। साथ ही संयुक्त रूप से एक खुली विश्व अर्थव्यवस्था का निर्माण करना चाहिए और सभी प्रकार के संरक्षणवाद का विरोध करना चाहिए, ताकि सभी देशों को विकास का समान अधिकार मिले।

राष्ट्रपति ने उभरते बाजार के सदस्य देशों से ‘ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक’ को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही बैंक प्रबंधन और वित्तीय क्षमताओं को मजबूत बनाने का भी आह्वान किया।

शी ने कहा कि ब्रिक्स देश उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं व विकासशील देशों में अग्रणी हैं और जी 20 के महत्वूपर्ण सदस्य भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493