अमेरिकी ओपन : प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सेरेना

न्यूयॉर्क, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सेरेना ने शनिवार को हुए महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में स्वीडन की योहाना लार्सन को 6-2, 6-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेरेना के हवाले से लिखा है, “मेरे लिए यह काफी अच्छा मैच रहा, क्योंकि उनके खेलने की शैली बिल्कुल जुदा है। मेरे लिए भी भिन्न शैली में लय हासिल करना अच्छा रहा और मैं अच्छे शॉट लगाने में सफल रही।”

दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं और तीनों में ही सेरेना को जीत मिली है। यह उनकी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 307वीं जीत थी। इसके साथ ही सेरेना ने मार्टिना नवरातिलोवा के ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जीत के रिकार्ड को भी तोड़ दिया।

सेरेना ने इस पर कहा, “यह बेहद शानदार है। जहां से शुरुआत हुई थी वहां ऐसे रिकार्ड को तोड़ने से अच्छा और क्या हो सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493