अमेरिका के दो गणितज्ञों को गणित का ‘नोबल’

ओस्लो, 26 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी गणितज्ञ जॉन एफ. नैश जूनियर एवं कनाडाई मूल के अमेरिकी गणितज्ञ लूईस निरेनबर्ग को गणित विज्ञान में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए संयुक्त रूप से 2015 का ‘एबेल पुरस्कार’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

नार्वे की साइंसेज एंड लेटर्स एकेडमी ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दोनों गणितज्ञों को गणित का नोबल माने जाने वाला यह सम्मान ‘नॉन लीनियर पार्शियल डिफरेंसेज इक्वेशंस’ एवं उसकी व्यवहार्यता में महत्वपूर्ण योगदान एवं ज्यामितीय विश्लेषण में प्रयोग के लिए दिया जा रहा है।

नैश (86) और निरेनबर्ग (90) को सम्मान स्वरूप ओस्लो में 19 मई को आयोजित एक समारोह में नार्वे के राजा हेराल्ड की तरफ से 60 लाख नार्वे क्रोनर (7,65,000 डॉलर) की धनराशि दी जाएगी।

एबेल प्राइज की शुरुआत 2003 में नार्वे के गणितज्ञ और विद्वान नील्स हेनरिक एबेल की स्मृति में की गई थी, जिसके तहत हर साल विद्वान गणितज्ञों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493