अमेरिका के वालमार्ट स्टोर में घुसा हमलावर ढेर, बंधक सुरक्षित

अमारिलो पुलिस विभाग ने जारी बयान में कहा कि संदिग्ध को विशेष हथियारों और रणनीति के तहत मारा गया है और वालमार्ट स्टोर के अंदर सभी बंधक सुरक्षित हैं।

इस घटना के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन पुलिस ने आसपास के लोगों को इस क्षेत्र से दूर रहने की नसीहत दी है।

अमारिलो अधिकारियों को मंगलवार दोपहर से पहले वालमार्ट स्टोर में संदिग्ध की सूचना मिली। इस घटना में किसी को गोली नहीं लगने की पुष्टि हुई।

पुलिस विभाग का कहना है कि यह घटना कार्यस्थल पर हुई हिंसा की तरह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493