मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख बना हुआ है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.26 बजे 83.35 अंकों की मजबूती के साथ 26,479.06 पर और निफ्टी भी बढ़त के साथ 8,134.40 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 105.08 अंकों की मजबूती के साथ 26500.79 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.55 अंकों की बढ़त के साथ 8,139.40 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath