कश्मीर मुठभेड़ में 4 जवान घायल

श्रीनगर, 15 जून (आईएएनएस)। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को पांच जवान घायल हो गए।

रक्षा अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया, “एलओसी पर माचिल सेक्टर में हथियारबंद आतंकवादियों के एक समूह ने मंगलवार को राष्ट्रीय राइफ्लस (आरआर) की 56 बटालियन की सैन्य टुकड़ियों का मार्ग अवरुद्ध किया।

उन्होंने बताया, “मुठभेड़ में आरआर के पांच जवान घायल हो गए। इन्हें श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493