इन शरणार्थियों ने 22 दिन की समुद्री यात्रा के दौरान नौ लोगों को खो दिया।
फ्लोरिडा के ओरलैंडो में ‘एसबीसी’ से संबद्ध टेलीविजन स्टेशन ‘डब्ल्यूएफटीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक तटरक्षक क्रूज पोत ने फ्लोरिडा के मार्को द्वीप पर शरणार्थियों का पोत देखा। इस पोत पर सवार लोग डिहाइड्रेशन से पीड़ित थे।
शरणार्थियों ने तटरक्षक को बताया कि 27 लोगों के साथ यह यात्रा शुरू की गई, जिनमें से नौ रास्ते में ही मर गए।
तटरक्षक बल की 7वीं जिला प्रवर्तनालय के प्रमुख कैप्टन मार्क गॉर्डन ने कहा, “इस दौरान मारे गए सभी नौ लोगों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।”
dharmpath.com dharmpath