भोपाल, 20 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास में शनिवार की रात को एक घंटे बिजली का उपयोग नहीं हुआ और सारा काम मोमबत्ती की रोशनी में चलता रहा। ऐसा ‘अर्थ अवर’ अभियान में भागीदारी के तहत हुआ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भविष्य के लिए ऊर्जा और पृथ्वी बचाने के विश्व अभियान ‘अर्थ अवर’ में शनिवार को भागीदारी की। उन्होंने जरूरी कामकाज मोमबत्ती की रोशनी में निपटाए।
जनसंपर्क विभाग की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि ‘अर्थ अवर’ के दौरान रात 8.30 बजे से रात 9.30 बजे तक एक घंटे मुख्यमंत्री आवास पर बिजली का उपयोग नहीं किया गया।
dharmpath.com dharmpath