अमेरिका के 267 सिनेमाघरों में रिलीज होगी ’24’

चेन्नई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मार-धाड़ से भरपूर सूर्या अभिनीत फिल्म ’24’ के तमिल और तेलुगू संस्करण पांच मई को अमेरिका के 267 सिनेमाघरों में रिलीज होंगे।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह सूर्या के लिए अमेरिका में अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होगी। फिल्म के दोनों संस्करण लगभग 267 सिनेमाघरोंमें रिलीज होंगे। इनका विशेष प्रीमियर पांच मई को किया जाएगा।”

फिल्म का वितरण ‘सिनेगैलेक्सी इंक’ कर रहा है, जिसकी अमेरिका में नवीनतम रिलीज विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘थेरी’ थी।

’24’ में सूर्या तिहरी भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और सूर्या के बैनर ‘2 डी एंटरटेनमेंट’ और ‘स्टूडियो ग्रीन’ ने संयुक्त रूप से फिल्म का निर्माण किया है।

भारत में फिल्म छह मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493