अमेरिकी फेड की दर में बदलाव नहीं

फेड ने दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद बुधवार को जारी अपने बयान में कहा कि अमेरिका में श्रम बाजार की स्थिति में सुधार हुआ है, हालांकि आर्थिक गतिविधियों की वृद्धि दर घटी है। फेड ने कहा कि महंगाई के संकेतकों और वैश्विक आर्थिक तथा वित्तीय घटनाक्रमों पर नजर रहेगी।

बयान के मुताबिक, अभी अमेरिकी अर्थव्यवस्था में धीमी गति से विस्तार होता रहेगा और श्रम बाजार के संकेतकों में सुधार जारी रहेगा।

फेड ने दिसंबर में अपनी दर में 25 आधार अंकों की वृद्धि करते हुए इसे 0.25-0.5 फीसदी के दायरे में कर दिया था। यह करीब एक दशक के बाद पहली वृद्धि थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493