अमेरिका के 7 युद्धपोत फिलीपींस पहुंचे

मनीला, 21 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के सात युद्धपोत शनिवार को नियमित दौरे पर फिलीपींस पहुंच गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबकि, इस समूह में एयर विंग 9 (सीवीडब्ल्यू) के साथ यूएसएस जॉन सी.स्टेनिस (सीवीएन 74), विध्वंसक स्क्वैड्रन (डीईएसआरओएन) 21, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक यूएसएस स्टॉकडेल (डीडीजी 106), यूएसएस चुंग-हून (डीडीजी 93), यूएसएस विलियम पी.लॉरेंस (डीडीजी 110) और निर्देशित मिसाइल क्रूजर यूएसएस मोबाइल बे (सीजी 53) शामिल हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यूएसएस जॉन सी.स्टेनिस स्ट्राइक समूह (जेसीएसएसजी) युद्धपोत शुक्रवार को जाम्बालेस की सुबिक खाड़ी पहुंच गए। इसमें लगभग 8,500 नाविक सवार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493