हेलसिंकी, 21 मई (आईएएनएस)। फिनलैंड की दूरसंचार कंपनी नोकिया ने शुक्रवार को फिनलैंड में 1,000 से अधिक रोजगारों में कटौती का ऐलान किया।
सिन्हुआ के मुताबिक, कंपनी ने इस संदर्भ में अपने कर्मचारियों के साथ बात की। यह कटौती 2018 तक पूरी हो जाएगी।
नोकिया के दुनियाभर में 1,04,000 कर्मचारी हैं, जिनमें से 7,000 फिनलैंड में हैं।
नोकिया अल्काटेल-लुसेंट कंपनी को खरीदने के बाद दुनियाभर में अपने संचालन में फेरबदल कर रही है। कंपनी ने दुनियाभर में अपने वार्षिक खर्चो में 90 करोड़ यूरो (लगभग एक अरब डॉलर) बचाने का लक्ष्य रखा है।
dharmpath.com dharmpath