अर्धसरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए द्वारा शनिवार को जारी रपट के अनुसार, अरकची ने ईरान और पी5 देशों की संयुक्त बैठक से इतर कहा कि ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) और अमेरिका की एक कंपनी ने 32 टन भारी जल बेचने के लिए शुक्रवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इनका उत्पादन अरक रिएक्टर में किया गया है। पी5 देशों में ब्रिटेन, चीन, फ्रांस रूस, अमेरिका और जर्मनी शामिल हैं।
गौरतलब है कि 86 लाख डॉलर के इस समझौते पर तीन महीने तक चली वार्ता के बाद हस्ताक्षर हुए हैं। इन्हें अगले सप्ताह अमेरिका को सौंपा जाएगा।
भारी जल का यह सौदा पिछले साल जुलाई में ईरान और पी5 देशों के बीच हुए परमाणु समझौते का ही हिस्सा है।
dharmpath.com dharmpath