‘डब्ल्यूआरडीडब्ल्यू’ टीवी ने शुक्रवार को पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि ये दोहरी गोलीबारी की घटना शुक्रवार शाम को एपलिंग में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई। घटनास्थल पर चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
कोलंबिया काउंटी के शैरिफ कार्यालय के कैप्टन एंडी शेड ने कहा कि 50 वर्षीय वेन एंथनी का शव शनिवार को उनके जॉर्जिया स्थित घर से बरामद किया गया।
पुलिस का कहना है कि यह गोलीबारी घरेलू विवाद की वजह से हुई। संदिग्ध व्यक्ति ने अपने घर में आग लगा दी और स्वयं को मार डाला। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
dharmpath.com dharmpath