मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। लगभग चार दशकों से अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों और प्रशंसकों का मनोरंजन करते आ रहे मेगास्टार अमिताभ बच्चन का मानना है कि फिल्म निर्माण एक बारीक कला है, जिसमें चित्रकारी, संगीत, नृत्य और वास्तुकला जैसी अन्य कलाएं एक साथ एक ही पर्दे पर नजर आती हैं।
अमिताभ ने शनिवार को अपने ब्लॉग पर लिखा, “फिल्म निर्माण काफी बारीक कला है, जिसमें चित्रकारी, संगीत, नृत्य और वास्तुकला एक साथ एक पर्दे पर नजर आती हैं।”
वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त 73 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि इस फिल्म में उनके काम का अनुभव काफी शानदार रहा है।
फिल्म की शूटिंग के बारे में अमिताभ ने लिखा, “फिल्म के सेट पर हंसी-ठिठोली, आजादी और खुशी की अदला-बदली।”
‘पिंक’ में अमिताभ एक वकील के किरदार में हैं। शूजीत सरकार द्वारा निर्मित फिल्म के निर्देशक बांग्ला फिल्मकार अनिरुद्ध राय चौधरी हैं।
dharmpath.com dharmpath