अमेरिका : गोलीबारी की 2 घटनाओं में 1 की मौत, 2 घायल

वाशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास में रविवार को गोलीबारी की दो घटनाओं में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डलास स्ट्रिप क्लब के बाहर रविवार देर रात एक 28 वर्षीय व्यक्ति को बुरी तरह से गोली मार दी गई। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और संदिग्ध क्लब के पास पार्किं ग स्थल पर थे, तभी संदिग्ध ने देर रात 12.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) फायरिंग करनी शुरू कर दी।

घायल को पास के अस्पताल में ले जाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया।

एक अलग घटना में, रविवार देर रात लगभग दो बजे डलास में दो लोगों को गोली मार दी गई। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वे जुआ खेल रहे थे तभी कुछ लोग उनके पास पहुंचे, उनके साथ बहस करने लगे और फिर उन्हें गोली मार दी।

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय व्यक्ति को दाहिने पिंडली में गोली लगी और 33 वर्षीय व्यक्ति को उसके निचले धड़ में गोली लगी। दोनों स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं और दोनों की हालत स्थिर है।

बंदूकधारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493