उप्र में बदली छाने से गर्मी से राहत

लखनऊ, 24 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से ही धूप – छांव के बार-बार आने के कारण उमस भी कम है। लखनऊ का सोमवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटों में मानसून के पूरे उत्तर प्रदेश में पहुंचने की उम्मीद है। यहां तीन दिन बारिश और बिजली कड़कने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में रविवार को मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून ने वाराणसी, बहराइच, सुल्तानपुर में लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई है। सोमवार को भी कई जगह बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री, गोरखपुर का 30 डिग्री, झांसी का 30 डिग्री, बहराइच 27, फिरोजाबाद का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो समान्य से 4.2 डिग्री कम रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493