अमेरिका : चिड़ियाघर में बाड़े से निकले तेंदुए ने 6 जानवरों को मारा

वाशिंगटन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के एक चिड़ियाघर में एक तेंदुआ अपने बाड़े से बाहर निकल आया और छह जानवरों को मार दिया।

‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू ओरलिन्स के ऑडूबोन चिड़ियाघर में तीन साल का नर तेंदुआ वालेरो को शनिवार सुबह एक कर्मचारी ने अपने बाड़े से बाहर देखा।

वालेरो ने चार अलपाका (दक्षिण अमेरिकी ऊंट की प्रजाति), एक ईमू और एक लोमड़ी पर हमला किया। सभी जानवरों की मौत हो गई।

चिड़ियाघर के उपाध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक काइल बर्क्‍स ने कहा कि बाद में पशु चिकित्सकों की एक टीम ने वालेरो को बेहोश कर दिया और उसे वापस बेड़े में डाल दिया।

इस दौरान किसी इंसान को चोट नहीं पहुंची।

चिड़ियाघर शनिवार को बंद था लेकिन रविवार को इसे दोबारा खोला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493