गर्भवती हैं केट अप्टन

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरमॉडल केट अप्टन गर्भवती हैं और पति जस्टिन वेरलैंडर से यह उनका पहला बच्चा होगा।

दोनों पिछले साल नवंबर में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, अप्टन (26) ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी गर्भावस्था का खुलासा किया था।

इंस्टाग्राम पर डाली तस्वीर में केट मियामी में बाल्कनी में लाल सूट और सफेद टॉप में नजर आ रही हैं और इसमें उनका बेबी बंप भी दिख रहा है।

केट ने वेरलैंडर को टैग कर लिखा, “मियामी में गर्भवती।”

इस पर वेरलैंडर ने कहा, “तुम अद्भुत मॉम बनने जा रही हो।”

उन्होंने कहा, “मैं तुम्हारे साथ इस नई यात्रा को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता! तुम सबसे विचारशील, प्यार करने वाली, देखभाल करने वाली और मजबूत महिला हो। मुझे बहुत गर्व है कि हमारा बच्चा तुम्हारे जैसी महिला द्वारा पाला जाएगा। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493