अमेरिका : तूफान से 2 लोगों की मौत

वाशिंगटन, 17 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के कई राज्यों में आए भारी तूफान से दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं।

बरोन काउंटी के शेरिफ क्रिस फिट्जराल्ड ने कहा कि उत्तर पश्चिम विस्कॉन्सिन में एक मोबाइल होम पार्क में तूफान की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए।

सीएनएन की रपट के मुताबिक, दूसरे व्यक्ति की मौत ओकलाहोमा में हुई।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने टेक्टास, ओकलाहोमा, कंसास, नेब्रस्का और विस्कॉन्सिन में ऐसे 20 तूफानों की सूचना दी है।

फिट्जराल्ड ने कहा, “मैं इसे पूरी तरह से विनाश मानता हूं, सिर्फ मलबे बचे हैं।”

विस्कॉन्सिन आपातकाल प्रबंधन के अनुसार, केमरॉन में प्राइरी लेक एस्टेट मोबाइल पार्क में करीब 40 ट्रेलर घर नष्ट हो गए हैं।

पश्चिमी ओकलाहोमा में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ओकलाहोमा में तूफान मंगलवार शाम 7.15 बजे आया, जिसने ओकलाहोमा के अल्क सिटी के दक्षिणी किनारे के एक भाग को तबाह कर दिया।

तूफान से टेलीफोन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अल्क सिटी के करीब 20-30 घर और व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि राहत कर्मी रात भर लोगों की मदद में लगे रहे।

शहर के मेयर, बिल हेल्टन ने कहा कि अल्क सिटी का दक्षिणी किनारा तूफान से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493