बिहार : अलग-अलग सड़क हादसों में 5 मरे

मोतिहारी, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने यहां कहा कि सुगौली थाना क्षेत्र के मोतिहारी-बेतिया मार्ग पर श्रीपुर चौक के निकट एक ट्रक और एक कार की आमने-सामने से हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सुगौली के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा, “मृतकों की पहचान मोहम्मद आलम, रंजीत और मोहम्मद नेसार के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायल को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।”

इधर, कोटवा थाना क्षेत्र के बरियारपुर-कोटवा मार्ग पर हेमंत छपरा गांव के निकट बुधवार तड़के एक पिकअप वैन और एक मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी अमलदेव तिवारी और राजन तिवारी के रूप में की गई है।

पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493