अमेरिका ने अफगानिस्तान हमले की स्वतंत्र जांच की मांग को नजरअंदाज किया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर चाहते हैं कि रक्षा मंत्रालय इस मामले की जांच करे। उन्हें रक्षा मंत्रालय की जांच में पूर्ण विश्वास है।”

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को अफगानिस्तान के कुंदुज में ‘डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (एमएसएफ) के अस्पताल पर बमबारी की गई थी, जिसमें अस्पताल के 12 कर्मचारियों सहित 22 लोगों की मौत हो गई।

इस हमले की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई और मानवाधिकार समूहों ने इसे लेकर रोष व्यक्त किया।

वहीं, युद्धग्रस्त क्षेत्र में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए अस्प्ताल चलाने वाले एमएसएफ ने इस बमबारी को युद्ध अपराध करार देते हुए इसकी स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय समिति से जांच कराने की मांग की।

लेकिन किर्बी ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय इस मामले की पूर्ण और पारदर्शी जांच करने में सक्षम है, इसलिए किसी बाहरी संस्था द्वारा इसकी जांच कराने की कोई जरूरत नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस घटना के चार दिन बाद बुधवार को एमएसएफ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष जोएन लिउ को फोन कर उनसे इस घटना के लिए माफी मांगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493