ब्लाटर ने एक बार फिर खुद को निर्दोष बताया

बर्लिन, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा को झंकझोरने वाले भ्रष्टाचार के आरापों के बावजूद प्रमुख सैप ब्लाटर ने एक बार फिर खुद को निर्दोष करार किया है।

ब्लाटर ने कहा है कि बिना किसी सबूत को उनकी भर्त्सना की गई। ब्लाटर ने कहा कि उनका फरवरी 2016 से पहले पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। अगले साल फरवरी में फीफा अध्यक्ष पद का चुनाव होना है।

समाचार एजेंसी एफे ने ब्लाटर के हवाले से लिखा है, “यह शर्मनाक है। बिना किसी सबूत को मेरी भर्त्सना की गई। मेरे खिलाफ किसी के पास गलत करने का कोई सबूत नहीं है।”

ब्लाटर ने कहा कि वह पूर्व घोषित 26 फरवरी, 2016 को ही अपना पद त्याग करेंगे। इसी दिन फीफा की कांग्रेस नए अध्यक्ष का चयन करेगी।

ब्लाटर के खिलाफ सितम्बर में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। इसे देखते हुए लगा कि वह समय से पहले अपना पद त्याग देंगे।

इस महीने की शुरुआत में फीफा के तीन बड़े प्रायोजकों-कोका कोला, मैक्डोनाल्ड और वीजा ने ब्लाटर से तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने का दबाव डाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493