अमेरिका ने कंबोडिया पर वीजा प्रतिबंध बढ़ाए

वाशिंगटन, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कंबोडिया पर वीजा प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है।

अमेरिका ने कंबोडिया में 29 जुलाई को हुए चुनाव के आधिकारिक नतीजों की पुष्टि के बाद यह कदम उठाया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता हीदर नॉअर्ट ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका ने इस चुनाव को दोषपूर्ण और पक्षपाती करार दिया है और इसलिए ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।

यह घोषणा कंबोडियाई चुनावी समिति की उस घोषणा के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्तारूढ़ कंबोडियन पीपुल्स पार्टी ऑफ के प्रधानमंत्री समदेच तीचो हुन सेन ने सभी 125 संसदीय सीटें जीत लीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493