उप्र : पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबकर 4 मासूमों की मौत

पीलीभीत, 16 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर चार बच्चों की मौत हो गई।

उपजिला अधिकारी (एसडीएम) बृज किशोर ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद चार बच्चे प्रदीप (8), मनोज (12), अजय (13) व जीतू (10) बरहा गांव के बाहर ईट-भट्ठे के गहरे गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए थे, जहां एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने सभी शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493