समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने शुक्रवार को कहा, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि हमला खत्म हो चुका है और माली में अमेरिकी लोग कहां-कहां हैं, इसका पता लगाने के लिए हम अमेरिकी अधिकारियों के साथ समन्वय जारी रखे हुए हैं।”
प्राइस ने कहा कि अमेरिका संकट की इस घड़ी में माली के लोगों के साथ खड़ा है और आतंकवादी हमले की जांच में माली सरकार की सहायता के लिए तैयार है।
उल्लेखनीय है कि बामको के रेडिसन ब्लू होटल में शुक्रवार को बंदूकधारियों द्वार बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने के लिए बचाव अभियान के दौरान कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।
माली के सुरक्षा मंत्री सलीफ त्राओर ने कहा कि होटल में अब कोई बंधक नहीं है। बंदूकधारियों द्वारा होटल में 170 लोगों को बंधक बना लिया गया था, जिनमें से अधिकांश विदेशी नागरिक थे।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संवाददाताओं कहा, “माली में हमारे दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को अपने-अपने जगहों पर बने रहने की सलाह वापस ले ली है। दूतावास हालांकि लोगों से आग्रह कर रहा है कि बामको में अपनी गतिविधियां सीमित रखें।”
dharmpath.com dharmpath