चीनी विदेश मंत्री ने की माली होटल हमले की निंदा

विदेश मंत्री ने इस हमले को ‘अमानवीय कृत्य’ करार देते हुए आतंकवाद से लड़ने के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान किया।

माली की राजधानी बमाको में स्थित रेडिसन ब्लू होटल हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में अफ्रीका के विकास कार्य के लिए माली भेजे गए तीन चीनी इंजीनियरों की भी मौत हो गई।

वांग ने कहा, “हम उनकी मौत से बहुत दुखी हैं और हमारी संवेदना उनके साथ है। हमारा मानना है कि अफ्रीका के लोग भी इसकी निंदा करेंगे और सभी कृत्यों के खिलाफ होंगे।”

वांग, कुआलालंपुर में जारी 18वें आसियान शिखर सम्मेलन में चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग के साथ हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चीनी नेतृत्व ‘ऐसी घटनाओं पर नजर रख रहा है और इस संबंध में जो भी जरूरी है हरसंभव उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।’

विदेश मंत्री ने कहा कि माली में हमले से संबंधित मामलों में समाधान के लिए चीनी दूतावास हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

इससे पहले, विदेश मंत्री ने इस बात की पुष्टि की थी कि बामको होटल घेराबंदी में फंसे चार अन्य चीनी नागरिकों को मुक्त करा लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493