अमेरिका ने सीरिया में आईएस के प्रमुख नेता की मौत की पुष्टि की

वाशिंगटन, 15 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षा विभाग ने मंगलवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक मुख्य नेता की सीरिया में चार मार्च के दौरान हुए हवाई हमलों में मौत की पुष्टि की।

आईएस का यह खास सदस्य ‘उमर द चेचेन’ के नाम से जाना जाता था। वह हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले आईएस नेता की मौत को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी लेकिन अब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है।

तुर्की की सीमा से जुड़े अल हसाका प्रांत के अल शदादी कस्बे के पास हुए हमले में अन्य 12 आतंकवादियों की भी मौत हो गई।

‘उमर द चेचेन’ के नाम से प्रख्यात अबु उमर अल-शिशानी का जन्म जॉर्जिया में हुआ था और वह रूस के साथ 2008 में हुए युद्ध के दौरान अपनी देश की सेना में शामिल हो गया था।

अमेरिकी रक्षा विभाग के सचिव पीटर कुक ने कहा, “शिशानी के पास युद्ध का अनुभव था और उसने इराक और सीरिया में कई संघर्षो के दौरान आईएस के लड़ाकुओं का नेतृत्व किया था।”

ऐसा माना जाता है कि शिशानी 2012 में सीरिया में हुए गृह युद्ध में विद्रोहियों के साथ शामिल था, जिसके दो साल बाद वह आईएस में शामिल हो गया। अमेरिकी रक्षा विभाग ने बताया कि उसे आईएस में ‘युद्ध मंत्री’ का पद मिला हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493