अमेरिका ने 4 पाकिस्तानियों को काली सूची में डाला

इस्लामाबाद, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने चार पाकिस्तानियों को काली सूची में डाल दिया है। साथ ही उनकी कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया है। इन पर धन शोधन (कालेधन को वैध बनाना) का आरोप है। एक मीडिया रपट में बुधवार को इसकी जानकारी दी गई है।

‘न्यूज इंटरनेशनल’ ने इन चारों की पहचान ओबैद खाननी, हुजैफा खाननी, जावेद खाननी और अतीफ पोलानी के तौर पर की है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने इनकी कंपनियों को काली सूची में डाल दिया है।

रपट में कहा गया है कि ये कंपनियां पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में लगाई गई हैं। इनका इस्तेमाल चीन, मेक्सिको और कोलंबिया के ड्रग तस्करों के धन को वैध बनाने के लिए किया गया।

ओबैद खाननी, अल्ताफ खाननी का बेटा है। अल्ताफ को अमेरिका में तालिबान के लिए धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जावेद उसका भाई है और हुजैफा उसका भतीजा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493