खामनेई ने कहा कि ईरान द्वारा परमाणु सौदे पर अपने दायित्वों का निर्वाह करने के बावजूद अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में असफल रहा है।
उन्होंने कहा, “यदि कोई राजनीतिक समूह अमेरिका पर विश्वास करता है तो वह भारी गलती करेगा।”
खामनेई ने इस्लामिक रिपब्लिक के संस्थापक अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी की 27वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।
इस कार्यक्रम का आयोजन दक्षिणी तेहरान में खुमैनी मकबरे पर किया गया था, जहां उच्च पदाधिकारियों, विदेशी राजनयिकों और अन्य मेहमानों ने हिस्सा लिया।
dharmpath.com dharmpath