अमेरिका नहीं भेजेगा रियो में पेशेवर मुक्केबाज

न्यू यॉर्क, 3 जून (आईएएनएस)। अमेरिका मुक्केबाजी संघ ने कहा है कि उसके पेशेवर मुक्केबाज इसी साल होने वाले रियो ओलम्पिक की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने बुधवार को कहा था कि पेशेवर मुक्केबाज रियो ओलम्पिक में हिस्सा ले सकते हैं।

अमेरिका मुक्केबाजी संघ ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, “अमेरिका एआईबीए के अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी को बढ़ाने के प्रयास की सराहना करता है, लेकिन हमारा मानना है कि पेशेवर मुक्कबाजों का इसमें शामिल होना जरूरी नहीं है।”

बयान में कहा गया है, “हालांकि अमेरिकी मुक्केबाजी की जो चयन प्रक्रिया है उसने हमें अंतिम समय पर बदलाव करने के लिए अनुमति दे दी थी।”

बयान में कहा गया है, “हमारा मानना है कि कई और देश इस समस्या से जूझ रहे हैं। रियो जाने वाले खिलाड़ियों के साथ न्याय करने के लिए हमने इस बदलाव से अपने आप को दूर रखा है।”

एआईबीए के 2013 के नियम के मुताबिक 15 मुकाबलों से कम मैच खेलने वाले पेशेवर मुक्केबाज ओलम्पिक में हिस्सा ले सकते थे। इसके लिए उन्हें इनामी राशि भी दी जाती थी। एआईबीए से कम समय का अनुबंध रखने वाले मुक्केबाज भी ओलम्पिक में हिस्सा ले सकते थे।

एआईबीए द्वारा बुधवार को लिए गए फैसले के मुताबिक, कोई भी पेशेवर मुक्केबाज इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक में हिस्सा ले सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493