लइको देश में ई-कॉमर्स प्लेटफार्म लांच कर सकती है

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जगह बनाने के बाद चीन की इंटरनेट और इकोसिस्टम कंपनी लइको देश में अपना ई-कॉमर्स प्लेटफार्म लांच कर सकती है।

कंपनी के मुताबिक, आठ जून को राजधानी में होने वाले एक भव्य कार्यक्रम में वह अपना आधिकारिक ई-कॉमर्स प्लेटफार्म ‘एलईमॉल’ लांच कर सकती है।

पहले चीन में 20113 में लांच किया गया एलईमॉल अब अमेरिका और हांगकांग में भी उपलब्ध है। प्लेटफार्म पर उपलब्ध उत्पादों में अन्य के अलावा शामिल हैं स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, रिवर्स इन-ईयर हेडफोन, ऑल-मेटर इयरफोन, लेमे ब्लूटुथ हेडफोन और ब्लूटुथ स्पीकर।

‘2फ्यूचर’ कार्यक्रम में कंपनी दो नई पीढ़ी के सुपरफोन भी देश में लांच करने वाली है।

कंपनी ने हाल में ही बीजिंग में दूसरी पीढ़ी के फोन और सुपर कार लांच की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493