अमेरिका, पाकिस्तान के बीच संबंध मजबूत : वाशिंगटन

वाशिंगटन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया है कि वाशिंगटन और इस्लामाबाद के बीच संबंध निचले स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका ने कहा है कि वास्तव में दोनों देशों के संबंध मजबूत हैं।

विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने गुरुवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी अपने हाल के एशिया दौरे के दौरान पाकिस्तान नहीं गए थे, जिसे अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

जॉन केरी ने हाल ही में मध्य पूर्व और भारत, बांग्लादेश सहित एशियाई देशों का दौरा किया था।

टोनर ने कहा, “जॉन केरी का भारत का आधिकारिक दौरा रणनीतिक और व्यापारिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए था।” उन्होंने कहा कि इसके पहले केरी ने पाकिस्तान का दौरा किया था और वह पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बराबर संपर्क में हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका क्षेत्र में आतंकवाद से मुकाबले के लिए पाकिस्तान के साथ काम कर रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493