स्पेन : रेलगाड़ी पटरी उतरी, 2 की मौत

मैड्रिड, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन में शुक्रवार को एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, इसमें बहुत से लोग घायल हो गए और कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

रेलगाड़ी के तीन डिब्बों में 60 लोग सवार थे। स्पेन के शहर विगो से पुर्तगाली शहर पोटरे जा रही रेलगाड़ी ओ पोरीनो के पास पटरी से उतर गई।

रेलगाड़ी एक पुर्तगाली कंपनी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493